
गोवर्धन पूजा पर NGO महागठबंधन की अनूठी पहल, गौमाता की पूजा-अर्चना कर सेवा एवं संरक्षण का दिया संदेश

बिलासपुर। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर NGO महागठबंधन द्वारा गौसेवा एवं संरक्षण के उद्देश्य से सराहनीय पहल की गई।
इस अवसर पर बिलासपुर गौशाला में गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्हें केला, गुड़ एवं चना खिलाया गया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त गौमाता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं उपचार के लिए फर्स्ट एड बॉक्स तथा आवश्यक एंटीबायोटिक इंजेक्शन उपलब्ध कराने की पहल की गई।सेवा कार्य में चंचल सलूजा,नीरज गेमनानी,नवीन दुबे,रितेश शर्मा,सुदर्शन राजपूत,डी विनीता रॉव,रोहन तलवानी उपस्थित रहे






