
मुक्तिधाम के पास सजी जुए की महफिल पर पुलिस का छापा,15 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार

18 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डियां जब्त
बिलासपुर। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए पहचाने जाने वाले मुक्तिधाम के आसपास जुए की महफिल सजाकर पैसों का दांव लगाने वालों पर सकरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम गिरधौना स्थित मुक्तिधाम के पास चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर एक-दो नहीं, बल्कि 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 हजार रुपये नकद और ताश की पत्तियां जब्त की हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में सकरी थाना प्रभारी संजय सिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गिरधौना के मुक्तिधाम के पास कुछ लोग ताश की पत्तियों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस ने बिना देर किए मौके पर दबिश दी। पुलिस की अचानक कार्रवाई से जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके से 15 लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 18 हजार रुपये नकद और ताश की पत्तियां बरामद की गईं।
पुलिस ने मुखबीर सुचना के निशानदेही पर ग्राम गिरधौना मुक्तिधाम के पास जुआ खेलने वाले अशोक साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 52 साल कोडापुरी,शिवा पिता हरी राम उम्र 23 साल, रामकुमार यादव पिता झामू राम यादव उम्र 30 साल ,मानसिंह पिता ताराचंद उम्र 30 साल ,बुचनू यादव पिता जैजैराम उम्र 42 साल, दिलहरण सिंगरौल पिता केदार उम्र 39 साल, शिवकुमार सारथी पिता दुजराम सारथी उम्र 30 साल, तीजराम साहू पिता सीताराम साहू उम्र 40 साल,जितेन्द्र जायसवाल पिता कामलाल उम्र 21 साल,विरेन्द्र सिंगरौल पिता परमेश्वर उम्र 20 साल,शीतल सिंगरौल पिता बडकूराम उम्र 28 साल, छोटेलाल खूसरो पिता सहोरन उम्र 30 साल, रोहित सिंगरौल पिता कृष्ण कुमार उम्र 30 साल,भुपेन्द्र कौशिक पिता उमेंद राम उम्र 28 साल और धर्मेंद्र रजक पिता ईतवारी उम्र 26 साल सभी ग्राम गिरधौना सकरी गिरफतार किया गया। आरोपियो के कब्जे से नगदी 18000 रूपये एवं तास पत्ती जप्त किया गया। आरोपियो के खिलाफ धारा 3(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।






