
बेलतरा कोल वॉशरी से जनसुरक्षा पर खतरा,500 मीटर में स्कूल-रिहायशी एरिया…कलेक्टर से 13 सूत्रीय जाँच की मांग की नागरिक सुरक्षा मंच ने

बिलासपुर। बेलतरा क्षेत्र में संचालित कोल वॉशरी से उत्पन्न जनसुरक्षा, सड़क सुरक्षा और प्रदूषण के गंभीर मुद्दे को लेकर नागरिक सुरक्षा मंच के संस्थापक अमित तिवारी ने कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि वॉशरी से महज 500 मीटर की दूरी पर विद्यालय, आबादी और शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं। वॉशरी से निकलने वाली धूल, भारी वाहनों का बेतरतीब आवागमन और ध्वनि प्रदूषण से बच्चों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है। पूर्व निरीक्षण में कई पर्यावरणीय पार्टियली कम्प्लाइड
शर्तें पाई गई थीं, जिनकी पुनः जाँच जरूरी है।
इसमें नागरिक सुरक्षा मंच की 13 प्रमुख मांगें है जिसमें
वैधानिक स्वीकृतियों और पर्यावरण अनुमतियों की जांच, पार्टियली कम्प्लाइड शर्तों की प्रमाणित कंप्लायंस रिपोर्ट स्कूल-आबादी से वास्तविक दूरी का स्थल मापन, पीएम 10/पीएम2.5 की स्वतंत्र जांच, ध्वनि प्रदूषण और भूजल की लैब जांच, एनएच-130 पर एंट्री/एक्जिट गेट की वैधता और रोड सेफ्टी की जांच, ओवरलोडिंग व तेज रफ्तार पर कार्रवाई, पूर्व सड़क दुर्घटनाओं की निष्पक्ष जांच, स्पीड लिमिट और चेतावनी बोर्ड लगाना और उल्लंघन पर तत्काल प्रतिबंध किया जाए।
मंच ने चेतावनी दी है कि यदि समयबद्ध संयुक्त निरीक्षण और स्वतंत्र वैज्ञानिक जांच नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा ।एक माह की समय सीमा में जाँच करा कर कड़ी कार्यवाई नहीं की गई तो वाशरी में तालाबंदी की जायेगी।






