
आज संविधान दिवस, अंबेडकर युवा मंच के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रियंका भारती तथा स्मिता कांबले होगी मुख्य वक्ता, महिलाओं को समर्पित होगा संविधान दिवस कार्यक्रम

बिलासपुर। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को अंबेडकर युवा मंच के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर संविधान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से जेएनयू की शोधार्थी प्रियंका भारती एवं समता सैनिक दल प्रमुख महाराष्ट्र नागपुर की अधिवक्ता स्मिता कांबले मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी। अंबेडकर युवा मंच के द्वारा आयोजित संविधान दिवस का कार्यक्रम मैं इस बार विशेष बात यह है कि यह आयोजन महिलाओं को समर्पित किया गया है। इस पूरे संविधान दिवस कार्यक्रम का संचालन भी छात्राओं के द्वारा किया जाएगा। महिला वक्त के साथ-साथ कक्षा 5 की बालिकाओं के द्वारा प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। एक साथ 77 बच्चों का सामूहिक देशभक्ति गीत गायन और मोहक नृत्य होगा एवं संविधान पर गीत की प्रस्तुति भी होगी,शाम 6:00 बजे प्रारंभ होगा। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान तथा पुरखों का सम्मान भी किया जाएगा। अंबेडकर युवा मंच के अध्यक्ष नितेश अंबादे ने शहर वासियों से एवं जिले के सभी प्रबुद्ध जनों से अधिक से अधिक संख्या में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कीहै। कार्यक्रम के पश्चात मैत्री भोज का भी आयोजन किया गया है।





