6 लाख रूपये लूट की घटना निकली फर्जी….मुनीम शुभम ठाकुर ने ही रचा था षड़यंत्र…राईस मिल के मुनीम ने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथी के साथ मिलकर षडयंत्रपूर्वक दिया था घटना को अंजाम

मामले का मास्टरमाइंड आरोपी राईस मील के मुनीम शुभम ठाकुर एवं उसके साथी महावीर सोनी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मुंगेली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का किया पर्दाफाश
आरोपियों के विरूद्ध थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 28/25 धारा 309(4) बी.एन.एस. किया गया दर्ज
मुंगेली। जिले में दोपहर करीबन 3 बजे आहत राईस मील के मुनीम शुभम सिंह द्वारा उसके साथ गर्ल्स स्कूल मुंगेली के पीछे पुल के पास 6 लाख रूपये की लूट होने की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा उक्त सूचना को तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली एसपी भोजराम पटेल के निर्देश में मुंगेली ASP सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं SDOP मयंक तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके बाद जिले में नाकेबंदी कर चेकिंग प्वाइंट लगाकर बारीकी से चेक करने व साइबर सेल एवं सिटी कोतवाली पुलिस की विशेष टीम गठित कर मामले में तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल एवं सिटी कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की चेकिंग की गयी। विभिन्न फुटेज में आहत मुनीम शुभम ठाकुर की ही गतिविधियां संदिग्ध लगी। इसी क्रम में तकनीकी आधार पर सर्विलांस करने एवं बैंक से निकला हुआ पैसा के बारे में जानकारी लेकर और बारीकी से पूछताछ किया गया। जिसमें घटना का मास्टरमाइंड राइस मील का मुनीम शुभम ठाकुर ही निकला, जो अपने साथी महावीर सोनी के साथ मिलकर घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था। आरोपी शुभम ठाकुर ने बताया कि पैसे से भरे ब्राउन कलर के बैग को लेकर रामगढ़ के आगे खाली प्लाट में गया, योजना अनुसार महावीर सोनी पहले से था, जो शुभम ठाकुर के मोबाइल को वहीं पास पटककर तोड़ दिया और वहां पर की मिट्टी को उठाकर शुभम के कपड़े में लगा दिया एवं बैग से पैसे निकालकर पैसे वाला बैग को फाड़कर वहीं पर फेक दिया।
*शरीर को काटकर निशान बनाया और घटना स्थल पर फेंका मोबाइल*
आरोपी शुभम द्वारा ब्लेड से अपने शरीर पर 3-4 जगह काटने का निशान बनाया व अपना टूटा हुआ मोबाईल को घटनास्थल के पास फेंक दिया और लूट का घटना होना साबित करने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों की सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य के आधार जांच कार्यवाही कर 500 के 10 बंडल एवं 100 के 10 बंडल कुल 6 लाख रूपये को आरोपियों से बरामद किया गया।
*सीसीटीवी फुटेज मे जांच करके पुलिस मुनीम को ही पाया संदिग्ध*
पुलिस ने बताया कि लुट की घटना के बाद
पुलिस ने जब बारीकी से जांच की तो पता चला कि मुनीम की संदिग्ध गतिविधियां है।
जिसके बारे में जब पूछताछ किया गया तो पुलिस ने सीसीटीवी में भी उसे संदिग्ध माना। शहर के सीसीटीवी फुटेज मे भी मुनीम ही संदिग्ध निकला।जिससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया।
*इनका रहा योगदान*
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरिजा शंकर यादव प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, उनि. नंदलाल पैकरा प्रभारी साईबर सेल मुंगेली, प्र.आर. दयाल गावस्कर, यशवंत डाहिरे, प्रमोद वर्मा, दिलीप साहू, रविकुमार जांगड़े आर. अब्दुल रियाज, भेषज पाण्डेकर, अतुल सिंह, राजू साहू, बसंत डहरिया, गिरीराज सिंह, महेन्द्र सिंह राजपूत, राकेश बंजारे, हेमसिंह, रामकिशोर कश्यप, जितेन्द्र सिंह, अजय चंद्राकर, योगेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।