Blog

हज पर जाने से पहले जरूरी ट्रेनिंग,75 यात्रियों ने लिया भाग

मेमन सराय में हज के अरकान की तालीम, नागपुर से पहुंचे मास्टर ट्रेनर्स

बिलासपुर । हर वर्ष की तरह इस बार भी हज यात्रा पर जाने वाले को जरूरी मार्गदर्शन देने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को इमलीपारा स्थित मेमन सराय में आयोजित किया गया, जहां नागपुर से आए अनुभवी मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से लेकर अपराह्न 4:30 बजे तक चला।
इस कार्यक्रम के तहत हज यात्रियों को हज के अरकान की जानकारी दी गई, साथ ही हज के दौरान क्या करना है और किन बातों से बचना चाहिए, इन सभी यात्रियों को बताया गया।
नगरवाले ने बताया कि इस बार मेमन सराय से 75 हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि हज यात्रा लगभग 40 दिनों की होती है, जिसमें रहने, खाने-पीने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाती हैं। प्रति व्यक्ति लगभग 4 से 5 लाख रुपये का खर्च आता है। ऐसे में यह जरूरी है कि यात्री पूरी तैयारी के साथ जाएं ताकि उनकी यात्रा सफल और फलदायी हो सके। प्रशिक्षण का उद्देश्य भी यही है—हज को सही ढंग से संपन्न कराना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *