6 स्थायी वारंट एवं 20 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 26 वारंट तामिल

124 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को किया गया गया चेक
बिलासपुर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी
प्रमुख बदमाशों को किया गया तलब, वारंटियों की धरपकड़

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार के नेतृत्व में शहरी एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों में एक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के दौरान समस्त थाना-चौकी क्षेत्रों में सक्रिय गुंडा व निगरानी बदमाशों की निवास स्थान पर जाकर गुजर-जाँच, वारंटियों की धरपकड़, बदमाशों को थानों में तलब कर पूछताछ, तथा संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लेकर तथा पोर्टल के माध्यम से गहन तलाशी की गई। इसके साथ ही बिलासपुर में अवैध तरीके से रहने वाले विदेशी नागरिकों के बारे में भी तस्दीक की गई।

अभियान के मुख्य उद्देश्य थे:
जिले में असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाना,
गुंडा/निगरानी बदमाशों की गतिविधियों का आकलन,
सदिग्ध व्यक्तियों की तस्दीक करना,
स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ सुनिश्चित करना।
इस अभियान के दौरान:
6 स्थायी वारंट एवं 20 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 26 वारंट तामील किए गए।
124 गुंडे एवं निगरानी बदमाशों को किया गया चेक।
थाने न आने वाले गुंडे एवं निगरानी बदमाशों को उनके सकुनत पर जाकर चेक किया गया।
9 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई।
गुंडा-निगरानी बदमाशों व संदेहियों पर कस रहा शिकंजा
साथ ही कुछ अन्य चिन्हित बदमाश, पूर्व की कार्यवाहियों के फलस्वरूप वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं।
यह सतत अभियान बिलासपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस का स्पष्ट भय बना रहे।
पुलिस की अपील,संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना जरूर दे
बिलासपुर पुलिस की आप सब से अपील है कि यदि आपके जानकारी में कोई भी ऐसा संदिग्ध व्यक्ति निवास कर रहा हो, जो स्थानीय न हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।