65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पड़ोसी युवक ने ही दिया था घटना को अंजाम
बिलासपुर । बुजुर्ग
महिला पर जानलेवा हमला करमें वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी ने हत्या की नियत से पत्थर मारना स्वीकार किया है।
सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि चांटीडीह नंदेश्वर मंदिर के पास 13 जनवरी की रात अकेली रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर किसी ने जानलेवा हमला किया था, जो लहूलुहान हालत में घर के पास सुबह मिली थी, मामले में प्रार्थी हरबंश यादव पिता सत्यनारायण यादव उम्र 22 वर्ष निवासी जोरापारा सरकण्डा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बुआ उम्र करीब 65 वर्ष की है जो अकेली रहती है, सुबह करीब 8.30 बजे सूचना मिला कि बुआ के साथ कोई मारपीट किया है, घर के बाहर बेहोश पड़ी है तब वह अपने भाई के साथ बुआ के घर जाकर देखा तो बुआ घर के बाहर बेहोश हालात में पड़ी है उसके सिर में पत्थर से मारने से गहरा चोंट का निशान है आसपास खून गिरा है। इस दौरान यह भी पता चला की पड़ोस का नंद कुमार ध्रुव अक्सर बुआ के घर आना-जाना करता था । शंका है कि नंद कुमार के द्वारा ही बुआ की हत्या करने के नियत से पत्थर पटक कर मारने का प्रयास किया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर जांच शुरू की । सरकण्डा पुलिस ने आरोपी नंद कुमार ध्रुव उर्फ छोटी को घेराबंदी कर पकड़ा । जिसे हिरासत में लेकर पछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।