Blog
7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ,1 आरोपी गिरफ्तार

फरहदा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ सीपत पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर।सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ सीपत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सीपत पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम फरहदा में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखा गया ई है। सूचना पर सीपत थाना से टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी मनीराम यादव पिता छोटेलाल यादव, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम फरहदा डिपरापारा सीपत को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2100 रुपये है, उसे जप्त किया गया है । पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।