Blog

700 राशनकार्डधारियों को मार्च महीने का नहीं मिला राशन,महिलाओं ने घेरा एसडीएम ऑफिस

आक्रोशित महिलाओं ने नाराज होकर एसडीएम कार्यालय का किया घेराव

बिलासपुर। मस्तूरी के राशनकार्डधारियों को मार्च महीने का राशन नहीं मिला । इससे नाराज महिलाओं ने एसडीएम ऑफिस का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।महिलाओं ने कहा कि अंगूठा लगवा लिया गया है।इसके बाद भी राशन नहीं दिया जा रहा है।
मस्तूरी क्षेत्र की महिलाओं ने अचानक मस्तूरी के एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की।इतना ही नहीं महिलाओं ने हड़ताल करते हुए राशन दुकान संचालक और खाद्य विभाग के ऊपर नाराजगी व्यक्त किया।महिलाओं ने एसडीएम ऑफिस में आवेदन देकर कहा कि मार्च महीने का राशन अभी तक नहीं दिया गया है।जिसके कारण समस्या हो रही है। जबकि राशन हर महीने मिलना चाहिए। मार्च का।महीना खत्म होगा तो उसके बाद मार्च का राशन नहीं मिलेगा ऐसे में गरीबों के एक महीने का राशन बर्बाद हो जायेगा।जबकि गरीब महिलाएं राशन लेकर घर चलाती है और दिन भर रोजी मजदूरी करती है।इसके बाद भी राशन से वंचित कर दिया गया है।जिसके कारण भटकना पड़ रहा है।

महिलाएं बोली,राशन नहीं मिलेगा तो देंगे धरना

मस्तूरी की नाराज महिलाएं चिल्ला कर बोली कि राशन नहीं मिला तो हड़ताल करेंगे और ज्यादा हुआ तो धरना देंगे। दो दिनों में राशन नहीं मिलता है तो कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना देंगे। महिलाएं बोली,अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहींदे रहे है इससे ऐसा लगता है कि राशन डकारने वाले है।

एसडीएम बोले,राशन जल्द मिलेगा,किसी का राशन नहीं डूबेगा

मस्तूरी एसडीएम प्रवेश पैकरा ने कहा कि राशन की मांग को लेकर महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंची थी।जिन्होने राशन दुकान वाले पर आरोप लगाया है कि मार्च महीने का राशन नहीं दिया जा रहा है।इसके लिए खाद्य विभाग से बात करके महिलाओं को जल्द हो राशन दिया जायेगा।

राशन दुकान संचालक गड़बड़ी के मामले में गए है जेल,हुए बर्खास्त

बता दे कि राशन दुकान संचालक को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर जेल भेजवा दिया है।जिसके कारण हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *