7000 फर्जी राशन कार्ड पर कड़ा एक्शन,संजय श्रीवास्तव का बड़ा बयान.
पीडीएस घोटाले पर सख्त हुए अध्यक्ष,बोले एक भी फर्जी कार्ड बर्दाश्त नहीं…
बिलासपुर mनागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने अपने प्रवास के दौरान बड़ा बयान दिया है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने हाल ही में सामने आए 7000 फर्जी राशन कार्ड के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।संजय श्रीवास्तव ने साफ कहा कि पीडीएस सिस्टम को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ लोग समय-समय पर ऐसे प्रयास करते हैं, लेकिन सरकार ऐसे तत्वों को किसी कीमत पर बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई तय है।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि भविष्य में एक भी फर्जी राशन कार्ड सिस्टम में न बचे। जब फर्जी कार्ड काटे जाते हैं, तो कुछ समूह जानबूझकर विरोध करते हैं, लेकिन शासन जनता को आश्वस्त करता है कि किसी भी गलत व्यक्ति को राशन कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा।अध्यक्ष का यह बयान स्पष्ट करता है कि पीडीएस सिस्टम को और अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने की दिशा में सरकार पूरी तरह गंभीर है।