Blog

संविधान दिवस पर छत्तीसगढ़ स्वराज सेना ने कलेक्टर को सौंपा पाँच सूत्रीय माँग पत्र

मछुआरा समाज, श्रमिक हित और युवाओं के लिए स्वराज सेना की पाँच प्रमुख माँगें

बिलासपुर ।संविधान दिवस और छत्तीसगढ़ स्वराज सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्टर बिलासपुर को पाँच सूत्रीय माँग पत्र सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में सामाजिक न्याय, श्रमिक हित एवं स्थानीय युवाओं के अवसरों को मजबूत बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
माँग पत्र में पहली प्रमुख माँग मछुआरा समाज के एसटी आरक्षण को छत्तीसगढ़ में पुनः बहाल करने की है। संगठन का कहना है कि संवैधानिक अधिकार से मिले इस आरक्षण को तत्काल लागू किया जाना चाहिए। दूसरी माँग प्रदेश के ताल एवं तालाब समितियों में मछुवारा समाज की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने से जुड़ी है, जिससे उनकी आजीविका सुदृढ़ हो सके।
तीसरी माँग में प्राइवेट कंपनियों में भी छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगों की न्यूनतम भागीदारी तय प्रतिशत में सुनिश्चित करने की बात कही गई है। चौथी माँग प्रदेश में नए श्रम कानून लागू करने की है, ताकि श्रमिकों को अधिक सुरक्षा और लाभ मिल सके।
अंतिम माँग में बेरोजगार शिक्षित युवाओं को राज्य और केंद्र की सभी आर्थिक योजनाओं का लाभ एक ही जगह उपलब्ध कराने के लिए जिला मुख्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित करने की बात शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *