9वी व 11वी की परीक्षाओं के समय सारणी को पूर्ववत करने की मांग

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर।एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी के द्वारा कक्षा 9वी व 11वी की वार्षिक परीक्षाओं के समय सारणी को पूर्ववत करने के लिए बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है इसमें कक्षा 9वी व 11वी की वार्षिक परीक्षा 25 मार्च से शुरू होने का टाइम टेबल जारी हो चुका था। मगर अचानक से समय सारणी में बदलाव कर नया टाइम टेबल जारी किया गया जिसमें वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी।

चार दिन पहले समय सारणी जारी कर परीक्षा लेना छात्रों को परेशान करना है वे अभी रिवीजन की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में अचानक परीक्षा लेना उनके परिणामों को प्रभावित करना होगा। इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ठाकुर, पूर्व प्रदेश सचिव सोहराब खान, बिलासपुर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह परिहार, जिला सचिव शान सिंह ठाकुर, पुष्पराज साहू, अमन यादव एवं आयुष भट्ट उपस्थित रहे।