Blog

95.2 प्रतिशत लाकर कृष्णम् साहू ने बिलासपुर का बढ़ाया मान

बिलासपुर | सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में कृष्णम् साहू ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर बिलासपुर का मान बढ़ाया है। कहते हैं कि अगर कुछ कर गुजरने की तमन्ना के साथ किसी भी क्षेत्र में मेहनत किया जाता है तो सफलता जरूर मिलती है। इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है गो़डपारा निवासी रवि साहू के सुपुत्र कृष्णम् साहू ने। छात्र (Roll no. – 12104250) ने कड़ी मेहनत से सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक लाकर बिलासपुर और डीपीएस स्कूल का नाम रोशन किया है। अपने बेटे की सफलता पर बड़े पापा भारत मेडिकल के संचालक प्रभात साहू, पापा रवि साहू, मां सरिता साहू परिजन, मित्रगण आदि ने कृष्णम् साहू को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *