Blog

एक पेड़ माँ के नाम उद्यान/अद्विका ऑक्सीजोन मोपका में वृहद वृक्षारोपण की एक और कड़ी का आयोजन

बिलासपुर /मोपका / अद्विका एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी एवं अरण्य गुरुकुलम ने अद्विका सोसाइटी के संस्थापक सदस्य के जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम उद्यान/अद्विका ऑक्सीजोन मोपका में वृहद वृक्षारोपण की एक और कड़ी का आयोजन किया। इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने एक साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर पर आशीष शुक्ला ने कहा, “वृक्षारोपण हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल पर्यावरण को संरक्षित करता है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।”सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष कुमार खण्डेलवाल ने कहा, “हमारी सोसाइटी पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करती है और वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण कदम है इस दिशा में। हम लोगों से आगे आने और हमारे साथ जुड़ने का आह्वान करते हैं।”इस अवसर पर अरण्य गुरुकुलम के किरण शुक्ला, लायंस क्लब शक्ति के लायन अरविन्द वर्मा, लायन बिद्युत मंडल, अद्विका सोसाइटी की अनुभा, सुधा, प्रियंका, अन्विता,अद्विका, शुभम, हरप्रसाद धुरी, आदि स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और वृक्षारोपण में अपना योगदान दिया। सोसाइटी ने वृक्षारोपण के बाद स्थानीय लोगों को वृक्षों की देखभाल के बारे में जानकारी दी और उन्हें वृक्षों की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *