वी डिस्ट्रिक्ट एरिया -2 की एरिया मीट “आलोक” सम्पन्न….

बिलासपुर / द एसोसियेशन ऑफ़ वी क्लब्स ऑफ़ इंडिया डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 के एरिया 2 की एरिया ऑफ़िसर अलका अग्रवाल द्वारा डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी अनीता फ़रमानिया (मनेंद्रगढ़) के मुख्य आतिथ्य में एरिया मीट “आलोक” खारंग जलाशय खूँटाघाट परिसर में दिनांक 15.09.2024 को आयोजित की गई।
एरिया-2 के अंर्तगत 6 क्लब – वी क्लब डोगरगढ़, वी क्लब महासमुंद अपराजिता, वी क्लब रायपुर वामा, वी क्लब राजनंदगाँव, वी क्लब थान-खम्हरिया, वी क्लब बिलासपुर गोल्ड के सदस्यों ने एरिया मीट में भाग लिया। सभी क्लब के सदस्यों द्वारा एक वृक्ष माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया…

.इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी अनीता फ़रमानिया(मनेंद्रगढ़), एरिया आफ़िसर एरिया-1 वी पम्मी अरोरा (मनेंद्रगढ़), डिस्ट्रिक्ट सचिव सेवा – वी माधुरी पांडा(डोगरगढ़), सह-सचिव वी सविता गुप्ता(पेंड्रा), माइक्रोचेयरपर्सन प्रमोटर वी लक्ष्मी यादव(रायपुर), एरिया एडवाइज़र वी नीरज अग्रवाल (बिलासपुर), वी फ़ाउंडर जगदीश सलूजा अतिथि के रूप में उपस्थित रही….एरिया ऑफ़िसर अलका अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत श्री फल-शॉल से किया…

.इसके बाद बिटिया सृष्टि के हाथों से बने खूबसूरत क्राफ़्ट स्मृति चिन्ह के रूप में अतिथियों को भेट किए गए, जो अत्यंत सराहनीय रहे।
एरिया मीट में सभी क्लब के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव और वी सदस्य सहित क़रीब 50 पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने अपने अपने क्लब के सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और आगामी कार्यों का विवरण प्रेषित किया…
सुस्वादिष्ट भोजन के बाद सभी अतिथियों ने ख़ूबसूरत वादियो का आँनद उठाते हुए फ़ोटोग्राफ़ी की और बोटिंग की….

खूँटाघाट की मनोरम वादियो में एरिया मीट का आयोजन निम्न खूबियों के कारण शानदार और यादगार रहा-
- ख़ूबसूरत वादियाँ
- यादगार आत्मीय स्वागत
- माँ के सम्मान में क्लब के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण
- नव विहान नव सोपान के नौ सूत्रीय प्रोजेक्ट पर आधारित दीप प्रज्ज्वलन एव स्वागत
- सुस्वादिष्ट भोजन
- अद्भुत अविस्मरणीय रहेगा अभियंताओं का सम्मान
- बिटिया सृष्टि के हाथो से तैयार किया स्मृति चिन्ह
- सुंदर उपस्थिति
- वी नीरज अग्रवाल एवं जगदीश जी का सुंदर कार्यक्रम संचालन
- सुंदर यादगार फ़ोटोग्राफ़ी
- बोटिंग का आँनद
- और अंत में मौसा जी के शुद्ध घी के लड्डू के साथ विदाई
स्मृतियों में आजीवन सुरक्षित होने वाले इन खूबसूरत पलों के लिए डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनीता ने एरिया आफिसर अलका अग्रवाल को बधाई देते हुये आभार व्यक्त किया….