धार्मिक हिंसा भड़काने के लिए FIR की मांग… भाईचारा एकता मंच ने संविधान की पुस्तक और तिरंगे के साथ दिया तारबाहर थाना को ज्ञापन

बिलासपुर शहर अमन पसंद और एक भाईचारे का शहर है जहां सभी हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी साथ मिलकर खुशी से रहते हैं और त्योहारों में साथ मिलकर सभी त्यौहार मनाते हैं बिलासपुर शहर के एक युवक जिसके ऊपर पहले से भी कई ऐसे मामले दर्ज हैं जिसमें धार्मिक हिंसा मारपीट आदि मामले उसे पर चल रहे हैं उसके द्वारा बीते कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी किया गया जिसमें युवक दूसरे संप्रदाय के लोगों को धमका रहा है एवं एक वीडियो में युवक कुछ नाबालिग को उठक बैठक करवा रहा है

और एक वीडियो में देश के गद्दारों को गोली मारो सालों को जैसे नारों से लोगों के अंदर हिंसा की भावना पैदा कर रहा है जिसको लेकर भाईचारा एकता मंच के द्वारा इसको संज्ञान में लिया गया और उक्त नफरत फैलाने वाले युवक के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाना तार बहार एव सिविल लाइन में शिकायत दी गई, और इसके साथ थाना प्रभारी को संविधान की पुस्तक तिरंगे के साथ भेंट की गई ताकि वह उक्त युवक के खिलाफ बिना किसी दबाव के संवैधानिक तौर पर एफआईआर दर्ज कर सके ,

इस शिकायत को दर्ज करवाने के लिए भाईचारा एकता मंच के सदस्य जसबीर सिंह जी एवं प्रियंका शुक्ला अधिवक्ता, जीएसएस प्रमुख श्री लखन सुबोध जी खालिद खान जी शकील खान जी वीरेंद्र भास्कर मोहम्मद मुकीम मोहम्मद शकील मोहम्मद समीर शाहरुख अली आजम मिर्जा आदि मौजूद रहे।………..