Blog

अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी तीरथ सिंह गिरफ्तार

आरोपी द्वारा चोरी की दोपहिया वाहनों में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर लाया जा रहा था उपयोग में

RAIPUR – प्रार्थी टी.सेतुपति ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह टाटीबंध रायपुर में किरोय के मकान में रहता है तथा इंडीगो एयर लाइंस रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाईट मैनेजर का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 22.08.2024 को शाम ड्îूटी से रूम वापस आकर अपनी मोटर सायकल को घर के बाहर खडी कर घर के अंदर चले गया था। प्रार्थी दिनांक 23.08.2024 को दोपहर 12.00 बजे अपनी मोटर सायकल को देखा तो वह खड़े किये हुए स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी की दोपहिया वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 311/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किाय गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यो द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी तीरथ सिंह निवासी आमानाका की पतासाजी कर पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त दोपहिया वाहन क्रमांक टी एन/63/बीडी/1650 को चोरी की घटना को अंजाम देना बताया गया। अन्य दोपहिया वाहन चोरी करने की घटनाओं के संबंध कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना डी.डी.नगर क्षेत्र से 01 अन्य दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी/04/एम पी/7223 को भी चोरी करना बताया गया जिसमें आरोपी के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध पंजीबद्ध है जिसमे भी आरोपी की पृथक से गिरफ्तारी की जावेगी। आरोपी द्वारा चोरी की दोनों दोपहिया वाहनों में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर उपयोग में लाया जा रहा था। 

जिस पर आरोपी तीरथ सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर *कब्जे से चोरी की 02 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती 60,000/- रूपपे जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध संबंधित थाने में कार्यवाही किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपी- तीरथ सिंह पिता यशपाल सिंह उम्र 25 साल निवासी मेडिकल कॉम्पलेक्स के सामने कुकुरबेड़ा थाना आमानाका रायपुर।

कार्यवाही में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पांडे, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, स. उ. नि. संतोष सिंह, प्र. आर. मोह. सुलतान, अनूप मिश्रा, पुष्पराज सिंह परिहार, आर. अमर चंद्रा, प्रदीप साहू, विक्रम वर्मा एवम राजकुमार देवांगन की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *