Blog

आधीरात हाइवे पर निकले अधिकारी…..SDM की टीम ने NH से हटाया मवेशियों को…अब अभियान चलाने किया दावा……बिलासपुर,मस्तूरी और बिल्हा SDM को भी दिन और रात को निकलने की जरूरत….

बिलासपुर। लगातार प्रदेश मे हो रही मवेशियों के मौत को लेकर हाईकोर्ट ने बीते दिनों फटकार लगाई थी….इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गई है….वही बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने सड़क दुर्घटना में हो रही पशुओं की मौत की रोकथाम के लिए सतत निगरानी के निर्देश भी दिए हैं।उन्होंने साफ़ कहा की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी….इसके लिए अगर देर रात को भी घर से निकल कर काम करना पड़े तो किया जाये….आपको बता दे जिले के सभी SDM की बैठक लेकर घटनाओ को रोकने के लिए हरसंभव उपाय करने के निर्देश दिए गए…. उन्होंने विशेषकर हाईवे,मस्तुरी और सेन्दरी आदि सड़कों पर खास ध्यान देने को कहा है….कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण के लिए रोस्टर तैयार किया गया है….सभी SDM अपने-अपने इलाके में दौरा कर सड़कों का निरीक्षण किया….सड़कों पर मवेशी मिलने पर उन्हें हटाया गया….टीम के साथ काऊ कैचर भी है….कलेक्टर ने कहा कि मवेशियों के रोड पर बैठने के कारण यातायात बाधित नहीं होने चाहिए…दिन के साथ-साथ रात्रि में भी गश्त लगाकर सड़क से मवेशियों को हटाया जाये…इधर कलेक्टर की मीटिंग होने के बाद कोटा SDM युगल किशोर उर्वाशा आधी रात निकले रतनपुर क्षेत्र के दौरे पर बिलासपुर कटघोरा नेशनल हाईवे कीं सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों को कोटा SDM युगल किशोर उर्वाशा और रतनपुर तहसीलदार आकाश गुप्ता, रतनपुर नगर पालिका के CMO कन्हैया निर्मलकर बेदर्दी तरीके से बैठे मवेशियों को खुद ही सड़क से हटाए…..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *