Blog

गोरखपुर की तरह प्रसिद्ध होगा बिलासपुर – विनयकांत

युगाब्द ५१२६ / भाद्रपद (पूर्णिमांत आश्विन) कृष्ण अमावस्या की पावन मंगलबेला में श्रीधाम वृंदावनवासी, मानस मर्मज्ञ, प्रख्यात भजन गायक व कथाकार आदरणीय आचार्य श्री विनयकांत जी महाराज का तिथि ५१२६/ ०६-०२-३०/ ०४ को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रतिष्ठित समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल, नानकचंद अग्रवाल, बैंकर्स क्लब समन्वयक ललित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, निलेश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, श्रीमती रेखा अग्रवाल, निशा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, हनी अग्रवाल , रुद्रांश गर्ग व कृष्ण गर्ग सहित बड़ी सँख्या में बिलासपुर के धर्मनिष्ठ श्रद्धालुओं ने महाराजश्री के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने आग्रहव्रत दिवस के पावन अवसर पर आग्रह व्रत ग्रहण करते हुए देश मे शांति, सद्भाव, भाईचारे को बनाये रखने हेतु प्रत्येक व्यक्ति से आग्रह व्रत ग्रहण करने का आग्रह किया। श्री विनयकांत जी विगत पांच वर्षों से लगातार नववर्ष पर देश मे पहली बार बिलासपुर से प्रकाशित होने वाली हिंदू दैनंदिनी को आने वाले युग के लिए मील का पत्थर बताते हुए बताया कि वह दिन दूर नहीं जब गीता प्रेस गोरखपुर की तरह बिलासपुर से प्रकाशित हिंदू दैनंदिनी पूरे देश मे अंचल का नाम रोशन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *