अयान उपाधाय्य की गेंदबाजी और विग्नेश गिरी के शानदार बल्लेबाजी के बदौलत बिलासपुर की पहली जीत…..

Bilaspur.छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा मेंस अंडर 19 एलिट ग्रुप वनडे प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ के विभिन्न मैदानों में खेला जा रहा है।
जिसमें बिलासपुर ने अपना पहला मैच धमतरी के मैदान में भिलाई के मध्य खेलने उतरी ।
सबसे पहले भिलाई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 144 रन बनाकर पुरी टीम आउट हो गई।
बीसीए की ओर से आयुश कुमार नामदेव 33 रन, सुजल साहू 36 रन रूबल साहू ने 19 रनो का योगदान दिया।
बिलासपुर की ओर गेंदबाजी में अयान उपाध्याय ने 10 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किए, कासिम मोहम्मद और उत्कृष्ट तिवारी को दो दो विकेट प्राप्त हुए, मोहम्मद साद और आदित्य श्रीवास्तव को एक एक विकेट प्राप्त किए।
इसके पश्चात बिलासपुर ने 145 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट खोकर 28.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिए।
बिलासपुर का पहला विकेट 4 रन पर आउट हो गए। पर दूसरे विकेट के लिए आदित्य श्रीवास्तव और विग्नेश गिरी के मध्य 70 रनो की महत्त्वपूर्ण साझेदारी हुई, इसके बाद तीसरे विकेट के लिए नाबाद 71 रनो की साझेदारी विग्नेश गिरी और योगेश कुमार के मध्य हुई।
बिलासपुर के ओर से बल्लेबाजी करते हुए विग्नेश गिरी ने अर्धशतक पूरा करते हुए नाबाद 54 रनो की पारी खेली। योगेश कुमार ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 42 रन बनाए और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव ने 42 रन का योगदान दिया।
बीसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए यथार्थ सिंग और आयुश सिंह ने एक एक विकेट प्राप्त किए।
इस तरह बिलासपुर ने अपना पहला मैच बढ़ी ही आसानी से बीसीए को 8 विकेट से शिकस्त दी और 4 अंक प्राप्त किए।
मैच के निर्णायक जयदीप दास और आशुतोष जाधव मैच आब्जर्वर शेख अनवर, स्कोरर महेंद्र साहू टीम के कोच सुशांत शुक्ला और जावेद है।
बिलासपुर अपना दूसरा मैच 17 अक्टूबर को सरगुजा के मध्य धमतरी में खेला जाएगा।
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा दिया गया।