Blog

बंदर से अमानवीय क्रूरता का वीडियो आया सामने

बंदर की पूछ पकड़ घसीटा,डंडो से की बेहरम पिटाई

शराबी युवक की करतूत हुई वायरल..

बिलासपुर./ जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नवागांव से अमानवीय क्रूरता का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है,j जहाँ शराबी युवक एक बंदर की बेदर्दी से पिटाई करता नजर आ रहा है। वीडियो मे देखा जा सकता है की युवक पहले तो बंदर की पूछ पकड़ रास्ते मे घसीटाता नजर आया। उसके बाद डंडो से बेरहमी से मारता रहा । इस दौरान आसपास के लोग युवक को ऐसा करने से मना भी करते है। लेकिन सब की बातो को अन सुना करते हुए शराबी युवक अपनी हरकत से बाज नही आता है इस घटना मे बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए वन विभाग को सौप दिया गया है। शराबी युवक का नाम सनत विश्वकर्मा बताया जा रहा है जिसके खिलाफ सीपत् थाने मे शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।

नवागांव में हुई बर्बरता की घटना

बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के नवागांव में 29 अक्टूबर 2024 को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक नशे में धुत युवक ने घायल बंदर पर बेरहमी से हमला किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हिंदू समाज में आक्रोश फैल गया।

बंदर भगाने के प्रयास में लगी चोट

घटना उस समय हुई जब नवागांव निवासी मनोज यादव के घर के पास एक बंदर सब्जियाँ खा रहा था। उसे भगाने के प्रयास में फेंके गए पत्थर से बंदर घायल होकर गिर गया। इसके बाद परिवार के लोग घायल बंदर को पानी पिलाने का प्रयास कर रहे थे।

शराबी युवक ने डंडे और पत्थरों से किया हमला

इसी बीच गाँव का ही सनत विश्वकर्मा, जो शराब के नशे में था, वहां आ पहुँचा और बिना किसी कारण के बंदर पर डंडे और पत्थरों से हमला करने लगा। आसपास के लोग उसे रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सर्व हिंदू समाज में आक्रोश

वीडियो वायरल होते ही सर्व हिंदू समाज के लोगों ने इसे न केवल अमानवीय बताया बल्कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला भी कहा। बंदर को भगवान हनुमान का प्रतीक मानते हुए समाज ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है।

पुलिस और वन विभाग कर रहे मामले की जांच

सीपत थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, वन विभाग की टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है और बंदर के साथ की गई इस क्रूरता पर कानूनी कदम उठाएगी।

सख्त कार्रवाई की मांग

घटना को लेकर इलाके में आक्रोश व्याप्त है और लोग इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *