पटवारी को रुपए देने के लिए कलेक्टर से मांगे उधार

अंबिकापुर। अम्बिकापुर में एक गंभीर मामला सामनें आया है जहां जब किसी भू-स्वामी ने अपनी भूमि का नक्शा दुरुस्त करने के लिए आवेदन किया था, तो उसे न केवल पटवारी से अवैध तरीके से रकम की मांग का सामना करना पड़ा, बल्कि सरकारी तंत्र का दुरूपयोग करते हुए पटवारी ने भू-स्वामी से 10,000 रूपये की रिश्वत की मांग की, वहीं अपने काम को कराने भूस्वामी नें इसमें से 2500 रूप्ये दिए थे, और शेष 8500 की रकम कलेक्टर से उधारी के रूप में मांगी गई है, ताकि वह पटवारी को वह रकम दे सके। आपको बता दें कि यह स्थिति प्रशासनिक कार्यों के प्रति आम नागरिकों के विश्वास को भी कमजोर करती है। कलेक्टर ने मामले की तुरंत जांच के आदेश दिए हैं, वहीं इस प्रकार के मामलों में पारदर्शिता और सख्ती से कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि भ्रष्टाचार को रोका जा सके और नागरिकों का सरकारी व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। वहीं इस मामले में आगे की कार्रवाई का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होगा, खासकर यह देखने के लिए कि जांच के बाद पटवारी के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं और आरोपी को सजा मिलती है या नहीं।