Blog

एक ही जमीन को कई व्यक्तियो को बेचने के लिए किया इकरारनामा

फरार आरोपी दामाखेड़ा में छिपकर बैठे थे,पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

जमीन की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। एक ही जमीन को कई लोगों को बेचने के लिए फर्जी इकरारनामा तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों ने फर्जी तरीके से जमीन को बेचने का आरोप स्वीकार कर लिया है ।जिनके पास से नकली कागज जप्त कर लिया है।

सीपत अंतर्गत झलमला में रहने वाले प्रार्थी गोविंद राम पिता गिरिश कुमार साहू उम्र 29 साल ने सीपत थाना में एक आवेदन देकर शिकायत किया । शिकायत में पीड़ित ने बताया कि जमीन को धोखे से किसी ने बेच दिया है और इसके लिए इकरारनामा भी किया गया है। पीड़ित ने तीन लोगों पर आशंका जाहिर करते हुए अपराध दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की,पुलिस ने जांच में पाया कि इस मामले से जुड़े आरोपी अभिषेक साहू,अरविंद साहू और अहित्या बाई साहू जो ग्राम झलमला में हो रहते है उन्होंने ज़मीन बिक्री/इकरार नामा कर ग्राम झलमला थाना सीपत स्थित जमीन खसरा नंबर 3/1, 5/2, 50, 51/2, 54/1, 75/2ख, 105/2, 132, 177/1, 177/3, 178/3, 213/2, 178/1, 213/1 कुल 14 भूखंड कुल रकबा 7.30 एकड़ जमीन है को बिक्री करने के नाम से प्रार्थी गोविंद राम से 42 लाख 36 हजार, राजेंद्र साहू पिता जनकराम साहू निवासी झलमला से 9 लाख 50 हजार, गुलाम जान से 10 लाख, शेखर करीम निवासी लुतरा से 2 लाख 50 हजार, हर्ष कशयप मोपका से 4 लाख 70 हजार रूपये कुल 69,06,000/रूपये रकम लेकर धोखाधडी कर फरार हो गए। प्रार्थी गोविंद राम साहू के रिपोर्ट पर सीपत पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया । सीपत पुलिस ने फरार आरोपियो की तलाश कर आरोपियो को ग्राम दामाखेडा सीमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा से दबिश देकर पकडा गया। पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक साहू, अरविंद साहू और अहिल्या बाई साहू से पुछताछ की गई। तब उन्होंने पुलिस के सामने बोला कि पैसों के लालच में एक ही जमीन को अनेकों बार बिक्री करने के नाम से प्रार्थी लोगो से इकरार नामा कर के कुल 69,06,000/रूपये का धोखाधडी किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर कोर्ट में।पेश किया गया जहां से तीनों को जेल दाखिल कर दिया गया है।

वर्जन

पकड़े गए तीनों आरोपी फर्जी तरीके से जमीन बेचने का गोरखधंधा करते है। इसलिए इनके बारे में और भी डिटेल जानकारी निकाल कर धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

नीलेश पांडेय
थाना प्रभारी सीपत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *