शहरी क्षेत्र में भारी वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

डीएसपी ट्रैफिक ने ली ट्रक यूनियन की बैठक
बिलासपुर। कलेक्टर कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह द्वारा शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है। बाईपास मार्ग से वाहन से आना जाना करें। नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये बातें ट्रैफिक डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार ने कही।
ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर के प्रभारी शिवचरण सिंह परिहार ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के संबंध में ट्रक यूनियन के पदाधिकारी की शुक्रवार को बैठक ली गई। ताकि ट्रैकों के संचालन करने वाले एवं वाहन चालकों को उचित जानकारी दी जा सके। बिलासपुर शहर के निरंतर विकास और स्मार्ट सिटी के प्रयोजन के साथ-साथ यातायात के बढ़ते दबाव को ध्यान रखते हुए, बिलासपुर शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु शहर के विभिन्न मार्गो से प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को विशेष समय पर ही परिवहन की अनुमति दिए जाने के साथ-साथ भारी वाहनों को शहर की सीमावर्ती बाईपास मार्गों से परिवहन करने की जानकारी दी गई। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में नया माल गोदाम ट्रक संघ के एस रात्रे, हरविंदर पाल सिंह, शहनवाज खान,सुरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक बत्रा, मनप्रीत सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।