Blog

ससुराल गए युवक के मकान में चोरी….सकरी थाना क्षेत्र का मामला

बिलासपुर। परिवार समेत ससुराल गए युवक के सूने मकान में चोरी हो गई। किसी अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर जेवर व नगदी 30 हजार रुपए चोरी कर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सकरी पुलिस ने बताया कि घुरू निवासी राजेश कुमार साहू फनीर्च शॉप संचालित करते हैं।13 दिसंबर को शाम 3.30 बजे वे अपने परिवार सहित घर में ताला लगाकर ससूराल बागूल बेमेतरा चले गए थे। 14 दिसंबर को शाम 6.30 बजे पड़ोसी उमेश कश्यप ने फोन कर पीड़ित को बताया कि घर का ताला टूटा है। सूचना पाकर पीड़ित ने अपने भाई जितेन्द्र कुमार साहू को घर जाकर देखने के लिए कहा। जितेंद्र साहू घर के अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा मिला। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। इसके बाद पीड़ित राजेश साहू वापस अपने घर आए। जांच करने में पता चला कि अलमारी से नगदी 7000 रूपये, सोने का लॉकेट , चांदी की चेन व घर में रखे कांसा का लोटा 2 नग, होम थियेटर, चोरी हो गई थी। जिसकी किमत 30 हजार रुपए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *