Blog

खनिजों का अवैध परिवहन करते 14 हाईवा जब्त

लगातार जारी रहेगी धरपकड़ की कार्रवाई

बिलासपुर / खनिज विभाग ने एक बार फिर से छापा मारकर अवैध उत्खनन और परिवहन करने वाले वाहनों को पकड़ा है।पकड़े गए वाहनों को संबंधित थाने में रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए थे।इसी क्रम में कलेक्टर के आदेशानुसार खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग के द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। गठित टीम ने आज सिरगिट्टी, चकरभाठा, बोदरी, पचपेड़ी, जोंधरा, मस्तूरी एवं अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने पर अवैध रेत परिवहन के 8, डोलोमाईट के 1, गिट्टी के 4, मुरूम व मिट्टी के 01 मामलों सहित कुल 14 मामलो पर कार्रवाई करते हुए 14 हाईवा जप्त किए गए। इन वाहनों को थाना चकरभांठा, थाना पचपेड़ी एवं खनिज जांच चौकी लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त एक्शन लगातार जारी है। वन विभाग के द्वारा भी वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


खनिज विभाग को सूचना मिली थी जिसके तहत कार्यवाही की गई है।आगे भी इसी तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

रमाकांत सोनी
सहायक खनिज अधिकारी

पकड़े गए वाहनों को खनिज विभाग ने संबंधित थाने के सुपुर्द किया गया है।उक्त कार्यवाही खनिज विभाग के द्वारा की गई है।

राजेंद्र जायसवाल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *