Blog

पुलिस ने मोहल्ले में की आकस्मिक चेकिंग

रात में घूमने वाले युवकों के दी समझाईश

बिलासपुर। गली-मोहल्लों में गुंडागर्दी करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार की रात 8 बजे सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह के नेतृत्व में कुदुदंड इलाके में आकस्मिक चेकिंग की गई। मोहल्लों में बेवजह घूमने वाले लोगों से पूछताछ किया गया। वाहनों की भी जांच की गई। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि गली-मोहल्लों में असामजिक प्रवृत्ति के युवक बेवजह घूमते हैं। इस बीच अपराधिक घटना को भी अंजाम देकर लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम के साथ कुदुदंड मोहल्ले में जांच की गई। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा युवक बेवजह घूमते हुए मिले। सभी युवकों से पूछताछ किया गया। फिर समझाईश देकर घर पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आसामाजिक तत्वों को खदेड़ा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *