Blog

हाइवा ने छात्रा को रौंदा….मौत

बिलासपुर। मुंगेली ।मुंगेली क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार सुरीघाट निवासी दुर्गा पटेल नाम की स्कूली छात्रा जो कि मुंगेली के शासकीय कन्या शाला में 9 वीं क्लास की छात्रा थी।आज सुबह सायकिल से घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी।इसी दौरान आत्मानंद स्कूल के ठीक सामने एक तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से आकर छात्रा को कुचलते हुए निकल गई।इस घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।पूरी घटना आत्मानंद स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।आसपास मौजूद लोग छात्रा को बचाने के लिए उसकी ओर दौड़े लेकिन तब तक छात्रा ने दम तोड़ दिया था।घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव के पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

बॉक्स
*हादसा का खतरा मंडराता रहता है*

मुंगेली के लोगों ने बताया सड़क मार्ग में बड़े वाहनों का काफिला इतना तेज रहता है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है।इसके लिए कई बार बोला गया है कि वाहनों को धीमी गति से और समय सीमा के अनुसार चलाए।ताकि किसी के साथ कोई हादसा न हो जाए।लेकिन जिला और पुलिस प्रशासन ने आज तक किसी की नहीं सुनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *