वार्ड 42 में पार्षद चुनाव को लेकर तैयारिया हुई तेज..कमलेश ने भी ठोका दावा….चुनाव लड़ने करने लगे मतदाताओं से चर्चा

बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण होने के बाद चुनाव लड़ने वाले दावेदारों ने अपने अपने तरीके से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इसके लिए वार्डो का दौरा और आमजनता से मुलाकात करके अपने लिए समर्थन मांगने लगे है। इसी क्रम में देवरीखुर्द से भी एक प्रत्याशी ने अपना दावा ठोका है। जिनका कहना है कि वार्ड के विकास के लिए वे चुनाव लड़ेंगे और आमजनता के कंधे से कंधा मिलाकर वार्ड का विकास करेंगे।
*वार्ड क्रमांक 42 में उठी लहर…*
वार्ड क्रमांक 42 में आरक्षण के बाद से ही संभावित प्रत्याशियों में चुनाव लड़ने की जबरदस्त लहर उठी हुई है। इस बार के चुनाव में कुछ नए युवा चेहरों ने भी मैदान में उतरने का फैसला किया है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि चुनाव में जीत-हार, पसंद-नापसंद, मतदाताओं की सोच और नेताओं की कार्यशैली पर निर्भर होती है ।इस बार वार्ड में दावेदारों की संख्या बढ़ने से मुकाबला रोचक होने जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी किस पर भरोसा जताती है और मतदाता किसे अपना नेता चुनते हैं तथा कितने नेता बागी के तौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमाएंगे ?
*चुनावी समर में उतरेंगे कमलेश…*
वार्ड क्रमांक 42 से ही भाजपा प्रत्याशी के रूप में कमलेश भाई चावड़ा ने भी चुनावी समर में उतरने की ठानी है। भारतीय जनता पार्टी का झंडा उठाने वाले कमलेश भाई भी अब पार्षद बनने की राह पर है। कमलेश भाई का कहना है कि वह भाजपा का सच्चे सिपाही है, वार्ड का बेटे है और वर्षों से पार्टी की सेवा करते आ रहे है और अब पार्टी से टिकट लेकर राजनीति के माध्यम से वार्ड वासियों की सेवा करना चाहते है। चूंकि भाजपा की रीति नीति सबका साथ – सबका विकास है, भाजपा ने ईश्वर साहू जैसे एक गरीब व्यक्ति पर अपना विश्वास जताकर यह संदेश दिया कि भाजपा अपने सभी कार्यकर्ताओं के हित में काम करने वाली पार्टी है। इसीलिए उसे भी विश्वास ही नहीं यकीन भी है कि पार्टी उसकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए वार्ड क्रमांक 42 से प्रत्याशी बनने का मौका जरूर देगी।