Blog

नगरीय निकाय चुनाव के निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कार्यक्रम की दी गई जानकारी

एसडीएम ने प्रार्थना सभा कक्ष में बीएलओ सुपरवाइजर तथा पटवारियों का लिया बैठक

बिलासपुर। एसडीएम ने प्रार्थना सभा कक्ष में नगर पालिक निगम क्षेत्र के समस्त मतदान केंद्रों के बीएलओ निर्वाचन सुपरवाइजर एवं हल्का पटवारियों की बैठक ली गयी। यह बैठक नगर पालिक निगम बिलासपुर के मतदाता सूची में अर्हक दिनांक 1 जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा के मतदाता सूची में नए जुड़े मतदाताओं को नगर पालिका निगम बिलासपुर के मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु दो चरणों में लिया गया। जिसमें मतदाताओं से प्रारूप क-1 प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया। उपरोक्त कार्य के लिए बीएलओ को माह अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2024 में पुनरीक्षण के दौरान विधानसभा के मतदाता सूची में नए जुड़े मतदाताओं की सूची प्रदान की गई है । समस्त बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि सूची में अंकित नए मतदाताओं से नगर पालिक निगम के मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने हेतु एक सप्ताह के भीतर प्रारूप क 1 में आवेदन प्राप्त कर नगर पालिक निगम के जोन कार्यालय में संबंधित प्राधिकृत कर्मचारियों को डाटा एंट्री कराए जाने हेतु प्रदान करें ।बता दे सर्वप्रथम 1 जनवरी 2024 के आधार पर नगर पालिक निगम के लिए मतदाता सूची तैयार की गई थी अर्थात जिनका नाम दिनांक 1 जनवरी 2024 तक विधानसभा के मतदाता सूची में जुड़ा था उन सभी मतदाताओं का नाम नगर पालिका निगम के मतदाता सूची में जोड़ दिया गया था।
बाद में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर 2024 तक ऐसे मतदाता जिसका नाम विधानसभा के निर्वाचक नामावली में दर्ज हुआ किया गया था उनका नाम भी मतदाताओं से प्रारूप क-1 प्राप्त कर जोड़ा गया था । वर्तमान में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि 1 जनवरी .2025 के आधार पर नगर पालिक निगम के मतदाता सूची में नाम जोड़ा जावे अर्थात ऐसे नए मतदाता जिनकी उम्र 1 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष पूर्ण हो गई है और उनका नाम विधानसभा के मतदाता सूची में जुड़ चुका है उनसे दिनांक 10 जनवरी 2025 तक नगर पालिक निगम के मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने हेतु प्रारूप क-1 प्राप्त किया जाकर नगर पालिक निगम के मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने की कार्रवाही की जावेगी ।
नए मतदाताओं से भी अपील है कि जिनकी उम्र 1 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष पूर्ण हो गई है और उनका नाम विधानसभा के मतदाता सूची में जुड़ चुका है तो वह नगर पालिक निगम के मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने के लिए 10 जनवरी 2025 तक अपने क्षेत्र के बीएलओ को या सीधे एसडीएम कार्यालय बिलासपुर में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *