Blog

पत्रकार की निर्मम हत्या…..आक्रोशित पत्रकारों ने किया चक्काजाम….एसपी को हटाने की मांग….

बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के मामले को लेकर बीजापुर के पत्रकार और नागरिकों ने स्वस्फूर्त शहर बंद कर चक्का जाम कर दिया है। पत्रकारों की मांग है कि हत्याकांड में शामिल सभी हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पत्रकार इस हत्याकांड में बीजापुर एसपी और आरोपी ठेकेदार के सम्बन्धों की जांच और एसपी को तत्काल हटाये जाने की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बीजापुर एसपी 2 जनवरी की रात 3 बजे ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की साइट पर गए थे, जहां से 3 जनवरी की देर शाम मुकेश चंद्राकर की लाश बरामद की गई। लोकेशन कि जानकारी देने के बाद भी एसपी उस जगह की तलाशी नहीं ले रहे थे। पत्रकारों ने एसपी को हटाने के बाद ही मुकेश के अंतिम संस्कार का निर्णय लिया है।

जिला बीजापुर के पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर के हत्या का मामला में तीन आरोपियों गिरफ्तार , तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।,आज दोपहर तक पुलिस प्रकरण की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करेगी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *