Blog

अवैध कबाड का कारोबार करने वाले कबाड़ी को पुलिस ने पकड़ा

बिलासपुर। एसपी राजनेश सिंह ने लगातार कबाड़ियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश जिले के थानेदारों को दिए थे। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि पुराना बस स्टैण्ड के पास कबाड़ का काम करने वाला दीपक कुमार साहू अपने पास अवैध कबाड रखा हुआ है। जिसे बेचने के लिए कही जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कबाड़ के समान के बिल प्रस्तुत करने तथा गुमास्ता लायसेंस पेश करने के लिए नोटिस दिया गया ।लेकिन बिल और गुमस्ता लायसेंस नहीं पेश कर सका।पुलिस ने अवैध कबाड़ के रूप में 5000 का कबाड़ जप्ती करके कार्यवाही की है।पकड़े गए कबाड़ी के खिलाफ कार्यवाही कर कोर्ट में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *