Blog

सड़क सुरक्षा माह 2025″ में हेलमेट बाइक रैली का किया आगाज

एसपी ने खुद हेलमेट पहनकर चलाया बाइक

बिलासपुर। सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर जिला पुलिस बल ने सोमवार की सुबह 7:30 “हेलमेट बाइक रैली” अरपा रिव्यू से प्रारंभ हो कर शहर के मुख्य मार्गो से सुरक्षित यातायात के संदेश के साथ गुजरते हुए पुलिस परेड ग्राउंड में सम्पन्न हुई।
हेलमेट बाइक रैली को नगर पालिक निगम के कमिश्नर अमित कुमार ने हर झंडी दिखाकर रवाना किया। हेलमेट बाइक रैली का नेतृत्व एसपी रजनेश सिंह ने किया, रैली में पुलिस,होमगार्ड,चेतना के सदस्य, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, एनसीसी, एनएसएस,समाज सेवी संस्था,स्वयं सेवी संगठन के लोग शामिल रहे।हेलमेट बाइक रैली के अवसर पर एसपी ने सभी को संबोधित करते हुए हेलमेट की उपयोगिता,आवश्यकता, सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए जिला पुलिस सुरक्षित यातायात प्रदान करने आप सभी को जागरूक करती है संदेश प्रदान किए।
रैली शहर के प्रमुख मार्ग देवकी नंदन चौक,कोतवाली चौक,गांधी चौक, तारबहार चौक,अग्रसेन चौक, मगरपारा चौक, मंदिर चौक, राजेंदनगर चौक,आंबेडकर चौक होते पुलिस ग्राउंड में सम्पन्न हुई जहां पुलिस अधीक्षक ने रैली एवं उपस्थित युवाओं को अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर का संदेश दिए।
कार्यक्रम का मंच संचालन मुकुल शर्मा , उमाशंकर पांडे एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एएसपी राजेंद्र जायसवाल, एएसपी अर्चना झा, एएसपी उदयन विहार, डीएसपी ट्रैफिक शिवचरण सिंह परिहार, सीएसपी सिटी कोतवाली, सिविल लाइन, चकरभाठा, एवं समस्त थाना प्रभारी, सड़क सुरक्षा समिति, चेतना के सदस्य, एनसीसी के अधिकारी आशीष शर्मा, एनएसएस के अधिकारी मनोज सिन्हा एवं पायल लाठ, हमीद खान, अशोक श्रीवास्तव,आर्यन तिवारी, विकास, रितेश शुक्ला,बिंदु कुशवाहा, निवेदिता सरकार,विद्या गोवर्धन,रेखा गुल्ला,आतिश पाल सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्रा छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *