दशगात्र में गए रेलवेकर्मी के मकान में चोरी
सकरी थाना क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर। दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए रेलवे कर्मचारी के सूने मकान में चोरी हो गई। किसी अज्ञात चोर ने दरवाजा का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर सकरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सकरी पुलिस ने बताया कि ग्राम लोखंडी निवासी शरद कुमार यादव रेलवे में ट्रेकमेंटेनर का काम करते हैं। वे अपने परिवार के साथ दशगात्र में सम्मिलित होने के लिए ग्राम पिपरतराई गए थे। 6 जनवरी को पीड़ित का बेटा हर्ष यादव घर आया। फिर शाम 5 बजे घर में तालाबंद करके पिपरतराई वापस लौट गया। वहां से मंगलवार की सुबह 8 बजे शरद यादव वापस घर पहुंचे। तब दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। कमरे में रखा दिवान के अंदर दराज से सोने का गेंहूं दाना , चांदी का बिछिया, सोने कान की बाली चोरी हो गई थी। जिसकी कीमत 60 हजार रुपए है।