Blog

डीईएस ने कृषि विज्ञान केन्द्र का औचक निरीक्षण किया

बिलासपुर। निर्देशक विस्तार सेवाएं डॉ एस एस टुटेजा ने कृषि विज्ञान केन्द्र का औचक निरीक्षण किया तथा कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर की विभिन्न गतिविधियों को सराहा। केन्द्र की केंचुआ उत्पादन इकाई का निरीक्षण करने के उपरान्त ग्राम बेहतराई खमतराई में आयोजित ग्रामीण युवाओं हेतु कौशल प्रशिक्षण में कृषकों को संबोधित कर कृषकों को बर्मीबेड,केंचुआ, केंचुआ खाद वितरित कर प्रशिक्षण की सराहना की और कृषकों को प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी। इसके बाद कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर के समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन ग्राम ढेका का निरीक्षण कर कृषकों से सरसों फसल प्रदर्शन की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कृषकों द्वारा लगाए प्रदर्शन की सराहना की।
प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन में ग्राम के कृषक माधो सिंह,विक्रम सिंह, राजेन्द्र मिश्रा एवं लगभग 45 कृषकों ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण का लाभ उठाया । इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में केंद्र के सभी वैज्ञानिकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लिया जायजा

डीईएस ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करके स्थिति का जायजा लिया और गंभीरता के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि निश्चित ही वैज्ञानिकों के संरक्षण में बेहतर काम हो रहा है।

कृषि विज्ञान केंद्र के साइंटिस्ट रहे मौजूद

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।जिन्होने डीईएस से चर्चा की और खेती किसानों के अलावा अन्य चीजों के बारे में बात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *