Blog

प्रधानपाठक के सुने मकान का टूटा ताला…

नगदी 1 लाख रुपए सहित सोने चांदी के जेवरों की हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हरकत

बिलासपुर – सरकण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर के पास रघु विहार निवासी प्रार्थी खेमलाल वर्मा शासकीय प्राथमिक शाला टिकैत में प्रधान पाठक है, जो बीते 12 जनवरी को अपने घर मे ताला लगाकर अपने ससुराल चले गए थे, जब वह 15 जनवरी को वापस अपने घर पहुँचे तो देखा मेन गेट का ताला लगा हुआ था लेकिन घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, अंदर जाने पर सभी कमरे और आलमारी के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था।
जब उन्होंने चोरी गए सामानों की जांच की तो पता चला 1 लाख नगद, दो तोला वजनी सोने का चैन, दो जोडी पायल, चांदी के अन्य सामान गायब थे। जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच तो पता चला 3 नकाबपोश 15 जनवरी की बीती रात 1:58 घर में घुसे थे और सामान चोरी कर 2:59 बजे घर से निकल भागे, जिसके हुलिए से तीनों 20 से 30 वर्ष के लग रहे थे। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *