बुजुर्ग महिला की हत्या की साजिश….एक संदेही गिरफ्तार

सरकंडा पुलिस की घोर लापरवाही आई सामने
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र मे एक बुजुर्ग महिला से किसी बात को लेकरेक युवक से विवाद हो गया।जिससे युवक ने ईंट से लेकर सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए सिम्स फिर रायपुर रिफर किया गया है।सरकंडा पुलिस ने गंभीर अपराध मे 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि ईरानी मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला जो पेंशन के भरोसे अकेले रहती थी उस पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर पत्थर से उसके सिर और छाती पर गंभीर वार कर उसकी हत्त्या करने की कोशिश की। जिसे गंभीर अवस्था में।इलाज के लिए सिम्स उसके बाद रायपुर भेजा गया है।

दरअसल मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे जब सरकंडा क्षेत्र मे रहने वाले लोगो ने लहुलुहान अवस्था मे महिला को घर के बाहर नग्न अवस्था मे देखा तो इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी । बुजुर्ग महिला के शरीर पर किसी प्रकार का कोई कपड़ा नही था। किसी तरह डायल 112 की गाड़ी घटनास्थल मे होने के बाद भी गंभीर हालात मे आटो के माध्यम से सिम्स अस्पताल मे करीब सुबह साढ़े 9 बजे भर्ती करवाया गया। जिसके बाद महिला की हालत गंभीर होने पर रायपुर एम्स रिफर कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि महिला के मामले में जब मोहल्ले में पूछताछ किया गया तो एक युवक का नाम सामने आया है जिसे पकड़कर पूछताछ की जा रही है पकड़ा गया युवक नशेड़ी हैं । जिसने बताया है उसका विवाद महिला से हुआ था जिसके कारण उसने महिला को मारा है।