Blog

ग्रामीण के घर घुसे 5 जंगली सुअर,,3 सुअर घर में हुए कैद,

रेस्क्यू करने नही पहुँची टीम

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 7 सांधिपारा निवासी भोलाराम के घर बीती रात 5 जंगली सुअर आ गुसे, जब आज सुबह उनकी नींद खुली तो पांचों सुअर घर में घुसे हुए थे, जंगली सुअर के हमले की डर से भयभीत सभी परिजन घर से बाहर निकल गए और बाहर से घर का दरवाजा बंद कर दिए इस बीच 2 सुअर बाहर निकलकर भाग निकले लेकिन 3 सुअर अंदर फंस गए।

जंगली सुअर के घर मे घुस जाने से मोहल्ले वासी भयभीत है, जिन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी इसके बावजूद वन विभाग ने कोई दिलचस्पी नही दिखाई उल्टे कई घण्टे बाद पहुँचे वन विभाग के कर्मचारी बगले हाँकते रहे, जंगली सुअरों को रेस्क्यू करने प्रयास शुरू नही किये गए थे। जिसके कारण हड़कंप मचा रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *