Blog

कार में भाजपा जिला महामंत्री का नेम प्लेट लगाकर गांजा तस्करी

73 किलो गांजा के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर। जीपीएम। कार में भाजपा जिला महामंत्री का नेम प्लेट लगाकर गांजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 लाख का 73 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है।

गौरेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य उड़ीसा से दो कार में भरकर गांजा लेकर आ रहे थे। तस्करी में पुलिस से बचने के लिए इस्तेमाल एक वाहन में भाजपा जिला महामंत्री का नेम प्लेट लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए खोडरी जोबाटोला के जंगल में नाकेबंदी किया गया। इस दौरान सभी आरोपियों को गांजा से भरे वाहन समेत पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने अनूपपुर का होना बताया।पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 73 किलो गांजा जिसकी कीमत 7,35,000 रुपए है।
इसके साथ ही वाहन 2 चार पहिया वाहन जप्त किया गया है। जिसकी कीमत 14 लाख रूपये है।पुलिस ने बताया कि
5 मोबाइल फोन कीमत 32,000 रुपए है।जिसकी
कुल कीमत 2168840 रुपए
है।इस मामले में पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले भरत बैगा पिता दरबार बैगा उम्र: 31 वर्ष पटना कला, थाना चचाई अनूपपुर, मध्य प्रदेश,बसंत बैगा पिता दसरू बैगा उम्र: 46 वर्ष पटना कला, थाना चचाई अनूपपुर, मध्य प्रदेश,अबुल हसन पिता मोहम्मद सफीक मंसूरी
उम्र 25 वर्ष पता कोतमा बस स्टैंड, अनूपपुर रोड, वार्ड नंबर 5, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर,पप्पू नापित पिता दुलारे नापित उम्र: 31 वर्ष पता रामपुर खाड़ा, थाना अमलाई, जिला शहडोल, मध्य प्रदेश और हजरत अली उर्फ गोलू पिता हैदर अली
उम्र 30 वर्ष पता जमडी, पोस्ट जमडी, थाना अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी हजरत अली और अबुल हसन भाजपा जिला महामंत्री के निकले दोस्त
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने भाजपा जिला महामंत्री दोस्त से गाड़ी को घूमने जाने के लिए मांगा था।और मांगी हुई गाड़ी से गांजा की तस्करी करने निकल गए। उस तरह से अलग अलग लोगों से गाड़ी मांगकर आरोपियों ने कई बार गांजा की तस्करी कर चुके है।और अनूपपुर आने के बाद गांजा को बेचने का काम करते थे।

गौरेला पुलिस गाड़ी मालिक से भी जांच करने में जुटी
आरोपियों से पूछताछ करने के बाद गौरेला पुलिस भाजपा जिला महामंत्री राठौर से भी संपर्क करने में जुटी हुई है।लेकिन गाड़ी मालिक से पुलिस का संपर्क नहीं हो सका है।पुलिस का कहना है कि अगर गाड़ी मालिक को मालूम होगा कि इसमें गांजा की तस्करी होती है तो वह भी आरोपी बन सकता है।इसलिए इस मामले में बारीकी से जांच की जा रही है।

टीआई बोले,गांजा तस्कर पुलिस को देखकर भागने का किए थे प्रयास
टीआई नवीन बोरकर का कहना है कि जब कों मुखबिर सूचना मिली तो पुलिस मौके पर जाकर तैनात हो गई और वाहनों के आने का इंतजार करने लगी।इस दौरान गांजा से भरा हुआ वाहन जब पहुंचा और सड़क पर खड़ी पुलिस को देखा तो कार सवार तस्कर भागने का प्रयास करने लगे।जिसे भागकर पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपी बोले,कई बार कर चुके है तस्करी,और खा चुके है जेल की हवा
पकड़े गए आरोपी कई बार जेल की हवा खा चुके है।आरोपियों ने बताया कि कई परिजन रिश्तेदार अभी भी जेल में बंद है जो गांजा का धंधा करते थे।और पकड़े गए आरोपी मध्य प्रदेश,उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में भी जेल की हवा खा चुके है।जिनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। बारीकी से जांच करने पर और भी खुलासा होने की संभावना है।जिसकी जांच करने के लिए अन्य जिले और अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

उड़ीसा के बलांगीर जिले के जेल में बंद है साथी
पकड़े गए गांजा तस्करों ने पुलिस को बताया कि उनका एक साथी उड़ीसा राज्य के बलांगीर जिले में जेल में बंद है।जिससे मिलने के लिए गए हुए थे।और वहीं से गांजा लाने का प्लान बना।और इसी कारण एक व्यक्ति से संपर्क करके गांजा को सस्ते दामों में खरीदकर एमपी ला रहे थे।जिसे एमपी के छोटे छोटे कई खरीदारों को बेचा जाता है।जिससे अधिक मुनाफा होता है।

एक कार एमपी तो दूसरी रायगढ़ की,जांच जारी

पुलिस ने बताया कि एक कार एमपी की हैं जिसमे भाजपा जिला महामंत्री का बोर्ड लगा हुआ है उसकी जांच की जा रही है कि वाकई में किसी भाजपा नेता की हैं या फिर फर्जी तरीके से कोई गाड़ी न रोके करके लिखाया गया है।इसके साथ एक गाड़ी रायगढ़ जिले की है जिसकी जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि रायगढ़ वाली गाड़ी को उड़ीसा के एक व्यक्ति ने उपलब्ध कराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *