नाबालिग को प्यार का झांसा देकर अस्मत लूटी…फिर फोटो,VDO बनाकर वायरल करने की धमकी दी…किया ब्लैकमेल….बोला,मेरी बात नहीं मानेगी तो तेजाब से चेहरा जलाकर बदसूरत बना दूंगा…

नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती लगातार शारीरिक संबंध बनाने वाला गिरफ्तार
जांजगीर चांपा। पीडिता ने थाना में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ओमप्रकाश कश्यप पीडिता के मोहल्ले में आता जाता था जो पार्षद चुनाव 2019 में चुनाव के संबंध में अपने पत्रकारिता में खबर छापने के लिए लोगो का मत जानने के लिए आप लोगो का घर आया हूँ बोला और बातचीत करके चला गया था। ओमप्रकाश कश्यप पार्षद चुनाव के समय पीडित्ता का मोबाईल नंबर लिया था तब से पीडिता से मोबाईल फोन से बातचीत करता था। वर्ष 2019 में ही ओमप्रकाश कश्यप पार्षद चुनाव के समय ही 19.12.2019 को पीडिता को प्यार करता हूँ कहकर अपने साथ अपने घर ग्राम खरौद ले गया । और शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती पीडिता के साथ शारीरिक संबंध बनाया था और पीडिता की अश्लील फोटो और विडियो को बनाकर अपने मोबाईल फोन में रखा था और आये दिन फोटो विडियों को वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने बोलता था तथा लगातार ब्लैकमेल करता था. दिनांक 19.09.2024 को भी फोटो विडियों वायरल कर दूंगा कहकर शिवरीनारायण के हाटल रायल हरि पैलेस में भी बुलाकर फोटो विडियो वायरल करूंगा कहकर बलात्कार किया है।आरोपी ने घटना के संबंध में किसी को भी बताने पर चेहरा में तेजाब छीडककर बदसूरत बनाने की धमकी दिया था। जिसे पीडित्ता डर के कारण उक्त घटना के संबंध में किसी को भी जानकारी नहीं दी थी परंतु आरोपी सत्य ओमप्रकाश कश्यप द्वारा बार-बार शरीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेलिंग करके परेशान करने लगा। जिसके कारण पीड़िता काफी परेशान होने लगी। तब पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट शिवरीनारायण थाना में दर्ज कराई। अपराध पुलिस ने धारा 376(2)एन, 506 भादवि 04,06 पाक्सो एक्ट कायम कर कार्यवाही किया।
नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की खोजबीन करके दौरान आरोपी सत्य ओम प्रकाश कश्यप को घेराबंदी कर पकडकर अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया जिसे घटना के संबंध में पुछताछ किया गया एवं घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को पेश करने नोटिस दिया गया। मोबाईल फोन को कही गुम हो जाना लिखित में दिये जाने से प्रकरण में धारा 201 भादवि जोडी गई है। तथा 19.09.2024 का हाटल रायल हरि पैलेस शिवरीनारायण का दैनिक रजिस्टर का अवलोकन करने पर आरोपी एवं पीडिता का नाम दर्ज होना पाया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया और पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
*पत्रकारिता के नाम पर अवैध संबंध बनाया और नाबालिग लड़की की अस्मत लूटी*
बता रहे है कि पकड़ा गया युवक अपने आपको पत्रकार कहता हैं और पत्रकारिता की आड़ में नाबालिग लड़की की अस्मत लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चूंकि युवक पेशे से पत्रकारिता करने की बात कहकर लोगों को झूठे भ्रम में डालकर झांसा देता था।इसी कारण उससे नाबालिग भी झांसे में आ गई।