Blog

ACB-EOW ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को कोर्ट में किया पेश

रायपुर – स्वास्थ्य विभाग के रीएजेंट घोटाला मामले में ACB-EOW ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को कोर्ट में पेश किया।
बता दें कि ईओडब्ल्यू की टीम ने सोमवार को मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा के दुर्ग स्थित बंगले, फैक्ट्री और ऑफिस के अलावा उसके रिश्तेदारों, पार्टनर और डिपो सहित 17 जगहों पर छापेमारी की थी।

बीते सोमवार की देर रात उसे पूछताछ के लिए रायपुर लाया गया था, उसके खिलाफ भ्रष्टाचार और कूट रचित दस्तावेजों व फर्जीवाड़े की साजिश का केस दर्ज किया गया है।

*बताया जाता है कि आरोपी डायरेक्टर ने पूछताछ में स्वास्थ्य विभाग के कुछ आला अफसरों के नाम बताए हैं।*
*वहीं ईओडब्ल्यू की जांच में भी कुछ अफसरों के नाम आए हैं।*

फिलहाल ईओडब्ल्यू की ओर से किसी अफसर का नाम घोषित नहीं किया गया है, लेकिन पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी गई है। उनमें वे अफसर शामिल हैं जो 2023 में जब रीएजेंट सप्लाई किया गया तब वे अहम पदों पर पदस्थ थे। उनके निर्देश पर ही रीएजेंट सप्लाई का टेंडर निकालकर आर्डर जारी किया गया।

बता दे छ.ग. मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के अधिकारीगण एवं संचालनालय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण द्वारा मोक्षित कार्पोरेशन, गंज पारा दुर्ग, CB कॉरपोरेशन, जी.ई. रोड दुर्ग, रिकार्डर्स एवं मेडिकेयर सिस्टम, एचएसआईआईडीसी, पंचकुला हरियाणा एवं श्री शारदा इन्डस्ट्रीज, ग्राम तर्रा, तहसील धरसीवा रायपुर के साथ आपराधिक षडयंत्र कर पूल-टेंडरिंग कर, स्वास्थ्य विभाग में उपयोग होने वाले रीएजेंट एवं मशीन की बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर विक्रय कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाये जाने के संबंध में ब्यूरो में अपराध कमांक-05/2025, धारा-409, 120बी भादवि एवं धारा 13 (1) ए, सहपठित धारा 13 (2), 7 (सी) भ्र.नि.अ. 1988 संशोधित अधिनियम 2018, दिनांक 22.01.2025 दर्ज किया गया। (एफ.आई.आर. वेबसाईट- www.acbeow.cg.gov.in/cgpolice.gov.in पर देखी जा सकती है)

विवेचना के तारतम्य में आज दिनांक 27.01.2025 को आरोपियों के निवास स्थान एवं संबंधित जगहों पर ईओडब्ल्यू / एसीबी की टीमों ने जिला रायपुर, दुर्ग एवं हरियाणा के दर्जन भर से अधिक स्थानों पर रेड की कार्यवाही की। कार्यवाही में आरोपियों के निवास स्थानों एवं अन्य जगहों से प्रकरण के संबंध में महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कई बैंक एकाउंट एवं निवेश से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। प्राप्त दस्तावेजों का विश्लेषण एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *