गुंडे की हिमाकत तो देखिए फोन करके बोला,तेरे घर में घर घुसकर किया हूं तोड़फोड़

बिलासपुर। आदतन गुंडा बदमाश ने पहले धमकी दी फिर घर घुसकर तोड़फोड़ करके जान से मारने की धमकी दी।जमीन कारोबारी ने घटना की रिपोर्ट तोरवा थाना में दर्ज कराया है।
तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा निवासी दिलीप शर्मा का शिव बिहार महमंद में एक मकान है जिसका निर्माण कार्य। चल रहा है।जिसकी चौकीदारी रवि विश्वकर्मा करता है। गुरुवार की रात चौकीदार रवि एक निजी काम से 7 बजे चला गया था। उसके बाद रात लगभग 10.30 को वापस पहुंचा। तब तक राजेश नाम का व्यक्ति उसके निर्माणाधीन मकान का दरवाजा,कुर्सी और लोहे के गेट को तोड़कर ग़ल्ला में रखे 18 हजार को लेकर फरार हो गया। चौकीदार ने इस घटना की सूचना अपने मकान मालिक को दी।उसके बाद मकान मालिक के कहने पर घटना की सूचना तोरवा थाना में दी। पुलिस ने 15 घंटे बाद अपराध कायम कर लिया है।

मकान मालिक ने बताया रात को की गई थी शिकायत
मकान मालिक ने बताया कि रात लगभग 11 बजे के आसपास तोरवा थाना में शिकायत दर्ज कराया गया था।इसके बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की।जिसके कारण मीडिया का सहारा लेना पड़ा।मीडिया की वजह से सुनवाई हुई और अपराध दर्ज हुआ।

फोन आते ही थाना प्रभारी ने भेजा टीम
चोरी और तोड़फोड़ की खबर मिलते ही टीआई ने फौरन अपने थाना के स्टाफ को मौके पर मुआयना करने के लिए भेजा।उसके बाद अपराध दर्ज करके तोड़फोड़ करने वाले चोर की तलाश शुरू की।