खमतराई मुरूम खदान में पुरानी रंजिश पर चाकूबाजी,तीन लोग गंभीर रूप से घायल…5 आरोपी फरार….

पांच लोगों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम
सरकंडा थाना क्षेत्र की घटना
बिलासपुर। सरकंडा थाना अंतर्गत खमतराई में आज फिर से पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हो गई।इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।चाकू मारने वाले 5 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
सरकंडा थाना अंतर्गत मुरूम खदान खमतराई में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया ।दोनों पक्षों में यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों में गाली गलौच शुरू हो गया उसके बाद देखते ही देखते एक पक्ष के युवक ने अपने पास रखे चाकू को निकालकर दूसरे पक्ष के एक युवको को ताबड़तोड़ चाकू मार दिया। इस हादसे में बीच बचाव करने आए युवक समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।इधर घटना की सूचना किसी ने सरकंडा पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सिम्स लेकर गई।जिसका इलाज जारी है।

घटना के बाद से खमतराई में दहशत
चाकूबाजी की घटना के बाद से खमतराई में दहशत का माहौल बना हुआ है।मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगो से पूछताछ की।लेकिन ज्यादा कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। आसपास के लोगो का कहना है कि शराब के नशे में थे और आपसी विवाद में घटना हुई है।बल्कि हर दिन रात को घटना होती है जिसके कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
