Blog

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष व मंत्री के खिलाफ भितरघात का आरोप,मिली निलंबन की सजा

बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव में भितरघातियों और बागियों ने सत्ताधारी दल के रणनीतिकारों के साथ ही प्रदेश भाजपा को भी परेशान कर दिया है। प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण सिंह देव ने रतनपुर नगरपालिका चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते भाजपा मंडल उपाध्यक्ष,मंडल मंत्री व अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। देखे प्रदेश महामंत्री भाजपा जगदीश रामू रोहरा द्वारा जारी निलंबन आदेश।
बिलासपुर। बागियों और भीतरघातियों ने रणनीतिकारों के साथ ही पदाधिकारियों की परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ़ा दी है। भितरघात और खुलाघात के चलते प्रत्याशियों की धड़कनें भी बढ़ती ही जा रही है। उम्मीदवारों व संगठन से मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश भाजपा ने कार्रवाई भी तेज कर दी है। प्रदेश भाजपा के महामंत्री जगदीश रामू राेहरा ने एक आदेश जारी कर रतनपुर नगरपालिका के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बसंत यादव, मंडल मंत्री संतोष कश्यप व अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बरकत अली के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्तया से निलंबित कर दिया है।
नगरीय निकाय चुनाव में उम्मीदवारी की दौड़ से पिछड़ने के बाद कार्यकर्ताओं ने पार्टी लाइन से बाहर जाते हुए या तो सीधे चुनाव मैदान में कूद गए हैं या फिर अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने लगे हैं।प्रत्याशियों व संगठन से मिल रहे फीडबैक के आधार पर प्रदेश भाजपा ने कार्रवाई भी तेज कर दी है। प्रदेश भाजपा एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। भितरघात की पुष्ट शिकायत मिलने के बाद सीधी कार्रवाई कर रही है। सोमवार को भाजपा ने बिलासपुर नगर निगम के 12 वार्डों में अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपाइयों को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बिलासपुर नगर निगम के अलावा नगर पालिका व नगर पंचायतों में अधिकृत प्रत्याशियों की खिलाफत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रदेश भाजपा द्वारा बीते दो दिनों से कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *