Blog
पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा, मेरे जीवन की पहली यात्रा ही प्रयागराज रही

रायपुर- सीएम, मंत्री, सांसद और विधायकों के महाकुंभ दौरे को लेकर अब जुबानी जंग शुरू हो गई है।
महाकुंभ नहीं जाने को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, मेरे जीवन की पहली यात्रा ही प्रयागराज रही।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के तकदीर वाले बयान पर बघेल ने तंज कसा है, उन्होंने कहा, ओपी चौधरी, विजय शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत भी प्रयागराज नहीं जा रहे हैं, इनकी तकदीर का क्या ?
किस्मत ऊपर वाले के हाथ में है, किसको बुलाते हैं, किसको नहीं, उनके ऊपर है।