Blog

बुरी आदत व पैसो का लालच बना हत्या का कारण…..नाबालिग बालक ने की थी अपनी बुआ की हत्या

हत्या की गुत्थी सुलझाने मे मिली सफलता।

मृतिका के सिर मे रपली से प्राणघातक वार कर हत्या को दिया अंजाम।

हत्या कर शव को कोठी के अंदर छिपा दिया था।

विधि से संघर्षरत् बालको द्वारा किया गया साक्ष्य छिपाने मे सहयोग

हत्या मे प्रयुक्त रपली व सोने का तीन पत्ती माला व मो.सा. किया गया जप्त

                              बिलासपुर। बलदाऊ यादव पिता दुकलहा यादव उम्र 55 वर्ष निवासी पौसरी ने  बिल्हा थाना में गुम इंसान का मामला दर्ज कराया । उन्होंने बताया था कि  बहन जामफुल यादव बिना बताये कही चली गयी है।  सूचना पर पुलिस ने गुम इंसान  का मामला कायम किया था। इस दौरान ग्राम पौसरी स्थित मृतिका के घर के कमरे से गंध आने की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर वरिष्ठ अधिकारियो को हालात बताकर उनके मार्गदर्शन मे फाॅरेंसिग टीम की उपस्थिति मे ग्राम सरपंच व सूचक के समक्ष कोठी मे अंदर रेत को हटाकर देखने पर शव दिखाई दिया।  शव को बाहर निकाल कर देखने पर जामफुल यादव के शव के रूप मे परिजनों एवं पडोसियो द्वारा पहचान किया गया । जो मृतिका के भाई की रिपोर्ट पर मौके पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने जामफुल यादव के सिर मे प्राणघातक चोंट पहुॅचाकर हत्या किये जाने की आशंका हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी की खोजबीन शुरू की तब पता चला कि सूचक का भतीजा नाबालिग बालक पुलिस कार्यवाही के भय से नदारत हो गया है जिसे पुलिस टीम ने पकड लिया। पूछताछ के दौरान नाबालिग बालक पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा किन्तु पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने 2 अन्य साथी नाबालिग बालको के साथ स्वयं द्वारा किये घटना को छुपाने का असफल प्रयास करना बताया। मृतिका बुआ द्वारा छोटी-छोटी बातो पर डाॅट फटकार करने से बालक नाराज था साथ ही पारिवारिक एवं सामाजिक नियंत्रण के अभाव मे नशापान कर बुरी आदतो का शिकार हो गया था जो पैसो के लालच एवं आये दिन के डाॅट फटकार से तंग आकर घटना को अंजाम देना बताया। । नाबालिग बालक ने अपनी बुआ के घर मे रखे रपली से सिर मे सोते समय 6 फरवरी की रात 11 बजे हत्या कर गले मे पहने तीन पत्ती सोने के माला को निकालकर आरोपी देवकुमार रात्रे के पास 8000 रूपये मे सौदा करना बताया जिसमे से 5000 रूपये गहने मे रखे मोबाईल को मुकताने देवकुमार को देना तथा शेष 3000 रूपये को खा पीकर खर्च कर देना बताया।  पुलिस की उपस्थिति को देखकर देवकुमार रात्रे को घटना बताकर उससे मोटर सायकल मांगकर भागने का प्रयास करना बताया। विवेचना दौरान जहाॅ बालक द्वारा अपने साथियो के साथ मृतिका के शव को घर के कोठी मे छुपा दिया गया था वही उसे दुर्घटना का रूप देने  घर मे आग लगाना भी स्वीकार किया। बालक द्वारा आरोपी देवकुमार रात्रे को बेचा गया सोने की माला देवकुमार रात्रे से जप्त किया गया है साथी ही देवकुमार रात्रे से मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया है इसके साथ-साथ जिस रपली से सिर मे मृतिका को मार कर हत्या किया गया वह भी बरामद किया गया है। विवेचना दौरान तीन विधि से संघर्षरत् बालक व आरोपी देव कुमार रात्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु संबंधित न्यायालय मे पेश किया जा रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *