पटेल वार्ड पार्षद ने वार्ड कि समस्याओ लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को दिया ज्ञापन

देवरी -मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी के देवरी विधानसभा आगमन पर पूर्व मंत्री हर्ष यादव जी के नेतृत्व में सेकड़ो जगह स्वागत कार्यक्रम रखे गए जिसमे पटेल वार्ड की तरफ से कांग्रेस पार्षद ने भी भव्य स्वागत किया गया जिस दौरान पार्षद ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव को पटेल वार्ड देवरी की ढेर सारी समस्याओ को लेकर मौखिक रूप से अवगत कराया एवं उनसे वार्ड विकास मे सहयोग करने का निवेदन कर वार्ड की सभी समस्याओ को लेकर वार्ड बासियो मित्र मण्डली दुबारा लिखित ज्ञापन दिया गया

जिसमे उमंग सिंघार ने भी पूण आश्वासन दिया कि पटेल वार्ड पर विशेष ध्यान देने भोपाल के बरिष्ठ अधिकारियों से बात करूंगा एवं पटेल वार्ड की अन्य नगरीय प्रशासन विभाग अधिकारीयों सम्बंधित समस्याओं को लेकर विधानसभा में याचिका भी लगाऊंगा इस दौरान पटेल वार्ड के सेकड़ो वार्ड बासी एवं मित्र मण्डली के लोग शामिल रहे l