Blog

पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से सोहेल ने दोस्ती की…..फिर दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में बुलाया….उसके बाद नाबालिग लड़की को जंगल में ले जाकर किया मुंह काला

बिलासपुर /जीपीएम। जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने गौरेला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, आरोपी सोहेल खान (उम्र लगभग 22 वर्ष), जो गोरखपुर इलाके के फाटक मोहल्ले का निवासी है। जिसने करीब छह महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से दोस्ती की। आरोपी ने उसे अपने एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद, वह लड़की को मलानिया डेम ले गया और वहां से पकरिया के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने तुरंत गौरेला थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सोहेल खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, जिनमें 64-बीएनएस, 75(2)-बीएनएस, 4-सीएचएल, 75(3)-बीएनएस और 137(2)-बीएनएस शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *