EMI नहीं पटने पर मिली फोन से धमकी….हाउसिंग लोन लेने वाला परिवार बैंक वालो की गुंडागर्दी से दहशत में

पैसा वसूलने का नया तरीका, सेंट बैंक के अधिकारी बने गुंडे
महिला अधिकारी ने घर पर गुंडे भेजने की धमकी
सिविल लाइन पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट,शिकायत लेकर किया चलता

बिलासपुर। बिलासपुर में सेंट बैंक ने कस्टमर से पैसा वसूलने का नया नियम बनाया है, वहां के अधिकारी गुंडे बनकर ग्राहकों को खुलेआम धमकी दे रहे हैं, तुरंत पेमेंट के नाम पर अधिकारी दबाव बनाने के साथ ही धमकी देने का भी काम कर रहे है। महिला अधिकारी,आरएम और अन्य स्टाफ का ऑडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें EMI की किस्त को तुरंत जमा करने की बात की जा रही है। इतना ही नहीं ग्राहक द्वारा चेक देने की बात के बाद भी नोटिस जारी कर घर के सामने चिपकाने की बात कर रहे हैं,वहीं वायरल ऑडियो में सेंट बैंक के आरएम फोन में ग्राहक से बदतमीजी करने लगे, कथित अधिकारी ने ग्राहक का मकान कब्जे में लेकर बेचने की बात कर रहे है, इसके अलावा अधिकारी गुंडागर्दी करते हुए मकान नहीं बेचने नहीं बेचने की शर्त पर ओवर ड्यू लेकर एक्स्ट्रा ईएमआई लेने की बात करते नजर आ रहे है। सेंट बैंक के पाल अधिकारी ने ग्राहक को धमकी देते हुए कहा कि, पूरा स्टाफ लेकर ग्राहक के घर के बाहर तमाशा करने की बात कर रहे हैं। सेंट बैंक के अधिकारी ने ग्राहक को नीचा दिखाते हुए कहा कि, मैडम घर पर तीन टाइम का खाना खाती है या नहीं, क्या बैंक का पैसा खाएगी, ग्राहक द्वारा पैसा पटाने की बात की जा रही है लेकिन अधिकारियों द्वारा 15 मिनट में पैसा नहीं मिलने पर कार्रवाई करने, घर के बाहर तमाशा करने की बात की जा रही है। मामले को लेकर सेंट बैंक से हाउसिंग लोन लेने वाले अभिजीत पॉल ने जब मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की तो पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करने से मना कर दिया, पुलिस बोली की पहले जांच शिकायत करिए उसके बाद देखा जाएगा।

शिकायत में अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर ग्राहक काफी डरे हुए है, उनका कहना है कि, लोन की ईएमआई को उनके द्वारा समय समय पर जमा किया जा रहा है। बैंक के मैनेजर अपर्णा दास, अर्चना दुबे नितिन निगम और आरएम ने फोन कर किस्त पटाने का दबाव बनाया । लेकिन पॉल द्वारा जब पैसे जमा करने की बात की गई तो उन्होंने 15 मिनट की मोहलत देते हुए घर के बाहर पहुंचकर हंगामा करने की बात करने लगे। इधर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने से भी इनकार कर दिया है।लेकिन जब एसपी ऑफिस में शिकायत करने की बात कही गई तो सिविल लाइन पुलिस ने किसी तरह शिकायत लेकर चलता कर दिया।

